बिंदी लुक को बना देती है बेहद खूबसूरत

 बिंदी लुक को बना देती है बेहद खूबसूरत

महिलाओं को मेकअप करना काफी पसंद होता हैं। महिलाएं अक्सर खूबसूरत दिखने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। महिलाएं अट्रैक्टिव लुक के लिए चेहरे पर बिंदी लगाती हैं। बिना बिंदी के इंडियन महिलाओं का मेकअप अधूरा माना जाता है। ट्रेडिशनल लुक में खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं अक्सर बिंदी का इस्तेमाल करती हैं। अगर आप अपने लुक में खूबसूरत चेंज लाना चाहती है तो अपनी ड्रेस के साथ बिंदी का करें इस्तेमाल
सूट पर बिंदी- बेहद खूबसूरत
सलवार-सूट में महिलाएं बहुत ही खूबसूरत लगती हैं। सूट सलवार पर बिंदी लगाकर आप बेहद खूबसूरत लग सकती हैं। सूट सलवार पर काले रंग की छोटी बिंदी बहुत ही खूबसूरत लगती हैं। वहीं अगर आप पार्टी में सूट सलवार पहनती तो आप सिल्वर और गोल्डन नग वाली छोटी बिंदी लगा सकती हैं। छोटी बिंदी लगाकर आप बहुत खूबसूरत लगेंगी।
कुर्ता पर बिंदी- क्लासी लुक
ऑफिस जाने वाली महिलाएं अक्सर कुर्ता पहनती हैं। अगर आपको कुर्ते के साथ नया लुक चाहिए तो आप कुर्ते पर काली रंग की या जो रंग आपको पसंद हो इस कलर बिंदी लगा सकती हैं। माथे पर छोटी बिंदी आपके लुक को काफी बदल देगी। स्टाइलिश और ट्रेडिशनल लुक के लिए आप बिंदी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
साड़ी पर बिंदी- ट्रेडिशनल लुक
महिलाएं इंडियन लुक के लिए अक्सर साड़ी कैरी करती हैं। साड़ी में लड़कियां बहुत ही सुंदर लगती हैं। साड़ी के साथ माथे पर छोटी बिंदी लगाकर आप स्टाइलिश दिख सकती हैं। ऑफिस में अगर आप कॉटन की साड़ी पहनती है तो आप बिंदी लगाकर अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
बिंदी के साथ लाइट मेकअप
बिंदी लगाते समय ये ध्यान देना होगा कि मेकअप ज्यादा ना हो, ज्यादा मेकअप की वजह से बिंदी का निखार चेहरे पर नहीं दिख पाता हैं। बिंदी के साथ हमेशा लाइट और न्यूड मेकअप करना चाहिए। अगर आप कुर्ता पहन रही है तो चेहरे पर फाउंडेशन लगाकर न्यूड लिपस्टिक लगा लें। आंखों में काजल लगाकर माथे पर बिंदी लगा लें। आप अपने इस सिंपल लुक से सबका दिल जीत लेंगी।

अभिषेक लट्टा - प्रभारी संपादक मो 9351821776

Related post