भाजपा पुष्कर के पांचों मंडलों ने किया विरोध प्रदर्शन

 भाजपा पुष्कर के पांचों मंडलों ने किया विरोध प्रदर्शन

जयपुर नगर निगम महापौर सहित 3 पार्षदों के निलंबन मामले में राज्य सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

पुष्कर (अजमेर), मुरली पाराशर।
लोकतांत्रिक तरीके से चयनित महापौर तथा 3 पार्षदों को अलोकतांत्रिक, अन्यायपूर्ण एवं तानाशाही रवैया अपनाकर बिना सुनवाई का अवसर दिए निलंबन किए जाने के विरोध में नगर पालिकाध्यक्ष कमल पाठक के नेतृत्व में भाजपा पुष्कर के कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम कार्यालय में एसडीएम दिलीप सिंह राठोड के एक आवश्यक बैठक में शामिल होने के कारण उनकी अनुपस्थिति में तहसीलदार अरविंद कविया को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोंपकर राज्य सरकार की अन्यायपूर्ण नीति एवं मंशा पर विरोध दर्ज कराया।


इस दौरान पालिका अध्यक्ष कमल पाठक, पूर्व पालिका अध्यक्ष सूरज नारायण पाराशर, प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन सिंह रावत, जिला अध्यक्ष महामंत्री जीतमल प्रजापत, पूर्व प्रधान एवं जिला ओबीसी देहात अध्यक्ष अशोक सिंह रावत, उप प्रधान बद्री रावत, नरवर मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल यादव, बुड्ढा पुष्कर मंडल अध्यक्ष सम्पत सुवाल सराधना, मंडल अध्यक्ष तिलोक नामा खोड़ा, गणेश मंडल अध्यक्ष सुरजीत रावत, जिला परिषद सदस्य महेंद्रसिंह मझेवला, पार्षद मुकेश कुमावत, विष्णु सेन, लक्ष्मी देवी पाराशर, कैलाश, सृष्टि, महेंद्र सिंह खंगारोत, धर्मेंद्र नागोरा, रोहन बाकोलिया, रविन्द्र सिंह राठोड बांसेली, अरुण वैष्णव, संदीप पाराशर मोहित पाराशर, अशोक पाराशर, पूर्व पालिकाध्यक्ष सूरज नारायण, कमल उर्फ जैकी पाराशर, ओम प्रकाश पाराशर, राजेन्द्र महावर व राकेश पाराशर, महावीर जैन, मांगीलाल रावत, गोविंद शर्मा सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

अभिषेक लट्टा - प्रभारी संपादक मो 9351821776

Related post