पूर्व मंत्री के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल

 पूर्व मंत्री के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल

जुरहरा (भरतपुर), रेखचन्द्र भारद्वाज।
कस्बे के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा मंडल जुरहरा के अध्यक्ष गजराज आर्य के नेतृत्व में मंगलवार को पूर्व मंत्री डांग विकास बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जवाहर सिंह बेढम के जन्मदिन के अवसर पर स्थानीय श्री किरोड़ी लाल स्वर्णकार राजकीय अस्पताल में मरीजों को फलों का वितरण किया गया एवं पूर्व मंत्री की लंबी आयु की कामना की गई।
मंडल अध्यक्ष गजराज ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता व धौलपुर जिला प्रभारी पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार जवाहर सिंह बेढम के जन्मदिन के अवसर पर कस्बे में श्री किरोड़ी लाल स्वर्णकार राजकीय चिकित्सालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मरीजों को फल वितरित किए गए साथ ही पूर्व मंत्री की लंबी आयु की कामना की गई।
वहीं भाजपा मण्डल जुरहरा के कार्यकर्ताओं ने महल चौक पर केक काटकर जवाहर सिंह बेढम का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर मुख्य रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा जिला संयोजक जुम्मे खान, विनोद मानवी, महामंत्री सुनील कुमार सहसन, मण्डल उपाध्यक्ष राकेश बघेल नौगावां, महेन्द्र रुहेला, राहुल सोनी, जुरहरा सरपंच लक्ष्मण साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अभिषेक लट्टा - प्रभारी संपादक मो 9351821776

Related post