अप्रैल से सरकार इन विभागों में करेगी सबसे ज्यादा नई भर्तियां

 अप्रैल से सरकार इन विभागों में करेगी सबसे ज्यादा नई भर्तियां

नई दिल्ली। अगले वित्त वर्ष में केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की कुल संख्या में करीब 24,500 लोगों की वृद्धि होने तथा कुल केंद्रीय कर्मियों के वेतन, भत्तों आदि का खर्च करीब 10 हजार करोड़ रुपये बढऩे का अनुमान है।
इसमें सैन्य बलों की संख्या और उन पर खर्च का आंकड़ा शामिल नहीं है। शनिवार को लोकसभा में रखे गये बजट दस्तावेज के अनुसार, एक मार्च 2020 को केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की कुल संख्या 35,00,941 रहने का अनुमान है जो एक मार्च 2021 तक बढक़र 35,25,388 हो जाएगी। इस तरह अगले वित्त वर्ष में केंद्र में 24,447 कर्मचारियों की वृद्धि होगी।
रेलवे में नहीं होंगी नई भर्तियां
सर्वाधिक सरकारी नौकरियां देने वाले रेल विभाग में कर्मचारियों की संख्या में इस दौरान कोई बदलाव नहीं होने का अनुमान है। रेल विभाग में कर्मचारियों की संख्या 2019 में 12,70,399 थी। इनकी संख्या एक मार्च 2020 को और एक मार्च 2021 को भी इतनी ही रहने का अनुमान है।
यहां होंगी सबसे ज्यादा भर्तियां
केंद्रीय सरकार में दूसरा सबसे बड़ा अमला पुलिस बलों का है। एक मार्च 2020 को पुलिस कर्मियों की संख्या 11,13,770 रहने का अनुमान है। दस्तावेज में कहा गया कि एक मार्च 2021 तक कुल पुलिस कर्मियों में 17,934 की वृद्धि हो सकती है और इनकी कुल संख्या 11,31,704 पर पहुंच सकती है। इनके बाद डाक विभाग सर्वाधिक सरकारी नौकरियां देता है। इस विभाग में कर्मचारियों की कुल संख्या एक मार्च 2020 के 4,18,239 से बढक़र एक मार्च 2021 को 4,18,400 हो जाने का अनुमान है।
वेतन व भत्ते आदि के भुगतान में बढ़ोतरी
बजट दस्तावेज के अनुसार, केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के वेतन व भत्ते आदि के भुगतान में चालू वित्त वर्ष में 2,45,222.48 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। सरकार को अनुमान है कि यह खर्च अगले वित्त वर्ष में 9,679.28 करोड़ रुपये बढक़र 2,54,901.76 करोड़ रुपये पर पहुंच सकता है। 

अभिषेक लट्टा - प्रभारी संपादक मो 9351821776

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *